Wednesday, June 26, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से भेंट

 











मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से भेंट


        श मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना और श्री राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों  पर सकारात्मक चर्चा की।


            मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।


            मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। बैठक में प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Thursday, June 20, 2024

कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी पहुंचे शासकीय स्कूलों में -


 




इंदौर जिले में प्रवेशोत्सव के तहत शासकीय स्कूलों में आयोजित हुये भविष्य से भेंट कार्यक्रम



कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी पहुंचे शासकीय स्कूलों में

लेक्टर श्री सिंह ने बच्चों से चर्चा कर उन्हें बताये उज्ज्वल भविष्य बनाने के गुण

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन आज सभी शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और अन्य अधिकारी शासकीय स्कूलों में पहुंचे।


      कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज इस कार्यक्रम के तहत महू नाका स्थित सीएम राईज स्कूल न्यू मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इसके लिए गुर भी बताए। उन्होंने विद्यार्थियों की केरियर काउंसलिंग भी की। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। श्री सिंह ने बच्चों को पढ़ाया भी। श्री आशीष सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुब मन लगाकर पढ़ाई करें। नई-नई जानकारिया हासिल करे। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने आईएएस, इंजिनियर, डॉक्टर आदि बनने की समझाइस दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पर्यटन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थानों का भ्रमण भी करें।


      इसी तरह जिले के अन्य अधिकारी भी स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ पढाया तथा अपने जीवन के अनुभव साझा किये।









Friday, June 7, 2024

इंदौर जिले में अभियान के तहत जल संरक्षण-संर्वधन के कार्यों के साथ ही व्यापक स्तर पर होगा वृक्षारोपण


 










जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती महाजन तथा पूर्व महापौर श्री मोघे  ने जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ*

*इंदौर जिले में अभियान के तहत जल संरक्षण-संर्वधन के कार्यों के साथ ही व्यापक स्तर पर होगा वृक्षारोपण*

राज्यशासन के निर्देशानुसार जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन की विशेष उपस्थिति में इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जिले भर में व्यापक कार्ययोजना बनाकर जल संरक्षण-संर्वधन के कार्यों के साथ ही व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जायेगा। इस मौके पर इंदौर के पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाब, कुआं, बावड़ी एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली नदियों, उनमें मिलने वाली सहायक नदियों एवं जल संरचनाओं का पुनर्जीवीकरण  एवं संरक्षण किया जाना है।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने आज इंदौर जिले के ग्राम झलारिया में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया।  इस मौके पर अतिथियों ने झलारिया ग्राम में 32 लाख रुपए की लागत के घाट निर्माण और तालाब के सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ किया।

अभियान के तहत इन्दौर की समस्त ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण और संर्वधन संबंधी विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इंदौर जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के 81 कार्य तथा जन भागीदारी से तालाब गहरीकरण के 17 कार्य होंगे, जल हट में चयनित  12 कार्य किये जायेंगे। मियावाकी पद्धति से 24 हजार तथा 67 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक रूप से 52 हजार 332 पौधों का रोपण होगा। 68 निजी भूमि पर 11 हजार पौधे लगाये जायेंगे। इसी तरह के कार्य अन्य जनपदों में भी होंगे। कार्यक्रम में ग्राम झलारिया स्थित श्री अवध धाम मंदिर के सामने बड़ा तालाब पर घाट निर्माण व तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अभियान से जहां एक ओर जल के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी वहीं दूसरी और पर्यावरण में भी सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि जल सरचनाओं का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाया जायेगा। केचमेट एरिये से अवरोध हटाकर पानी के आवक में वृद्धि की जायेगी। तालाबों के किनारों पर हरित क्षेत्र बफर झोन तैयार किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि वर्षा के जल को ज्यादा से ज्यादा संचित कर भू-जल स्तर में वृद्धि की जाये।

इस मौके पर श्री रामेश्वर चौहान, श्री बृज मोहन राठी, श्री माखन पटेल, श्री सुरेश कुरवाड़े, श्री विपिन जागीरदार, श्री मानसिहं चौहान, श्री विश्ववजीत सिंह सिसौदिया, श्री सुधीर अजनी, श्री गोविन्द सिंह तथा श्री मुकेश पटेल विशेष रूप से मौजूद थे।

Tuesday, June 4, 2024

लेक्टर श्री आशीष सिंह ने आभार जताया


 








इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए श्री शंकर लालवानी विजयी घोषित

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने प्रमाण पत्र सौपा

इंदौर में आज कांग्रेस के बैनर तले चुनावी माहौल गर्मा गया। इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री शंकर लालवानी को विजयी घोषित किया गया। श्री लालवानी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौपा।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य विधायक मौजूद थे। इंदौर में आज विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किया आभार प्रदर्शन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने इंदौर में सुखद रूप से लोकसभा निर्वाचन का गौरव प्राप्त करने पर टीम इंदौर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इंदौर में उत्साहपूर्ण एवं सुखद वातावरण में पोषण समृद्ध हुआ।