Friday, September 13, 2019

भावुक हुए विराट इवेंट के बीच

भावुक हुए विराट इवेंट के बीच


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच का प्यार किसी से छुपा नहीं है। एक-दूसरे के साथ उनकी केमिस्ट्री साफ दिख जाती है। अनुष्का को लेकर विराट कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने उसकी सोच बदली, हमेशा पॉजिटिव रहना सिखाया। कोई शक नहीं कि अनुष्का एक सपोर्टिग वाइफ है। उनका विराट को लेकर प्यार तब और सामने आया जब गुरुवार को नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ पहुंचीं थी। दोनों ने DDCA Annual Honours 2019 के दौरान पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को विशेष श्रद्धांजलि दी।इस इवेंट में, फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया और एक विशेष स्टैंड भी कोहली के नाम पर रखा गया। अनुष्का पूरे इवेंट में विराट के साथ रही। इस दौरा पिता का एक किस्सा सुनकर विराट कोहली भावुक हो गए और उनके साथ अनुष्का भी। अनुष्का इस मौके पर कोहली के हाथ को चूमते हुए उसे सपोर्ट किया।