Thursday, August 29, 2019

खेल दिवस पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम




 










खेल दिवस पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम





 गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 'फिट इंडिया अभियान'की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। बता दें कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर देश में हर साल 29 अगस्त का दिन खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम से करेंगे।


फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे।