दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन
दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया। वह 50 वर्ष की थी और कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थी। शर्मा के परिवार में पति के अलावा एक पुत्र है उनका अंतिम संस्कार शाम 7:00 बजे निगमबोध घाट पर कर दिया गया। शर्मा 1995 में दूरदर्शन पर कार्यरत थी और नारी सशक्तिकरण कार्यरत थी उन्होंने तेजस्वी जैसे कई कार्यक्रम किए थे। उन्हें इस वर्ष मार्च में नारी शक्ति सम्मान मिला था उनके अंतिम संस्कार में प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश भी शामिल हुए