Monday, July 29, 2019

शाजापुर जिले में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया

शाजापुर जिले में भीषण बारिश के बाद जब बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई तो राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानि NDRF ने देवदूत का काम किया। एनडीआरएफ दल ने बाढ़ में फंसे लोगों को सकुशल निकाल लिया।


 



 


की तहसील कालापीपल के गांव खोकरकलां में भीषण बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते पूरा गांव लगभग 6 से 7 फीट पानी से घिर गया । इसके बाद गांव के लोगों ने घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर आश्रय लिया।


इसके बाद जिला प्रशासन ने भोपाल स्थित एन.डी.आर.एफ. टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए तत्काल बुलाया। भोपाल से एन.डी.आर.एफ. की 30 सदस्यीय टीम डिप्टी कमांडेंट असीम उपाध्याय के नेतृत्व में सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।


कुशल गोताखोरों व रेस्क्यू बोट्स और अन्य बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एन.डी.आर.एफ. की टीम ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाजापुर की मौजूदगी में त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया।


रेस्क्यू बोट की सहायता से एन.डी.आर.एफ. की टीम ने प्रथम प्रयास में 8 पुरुष, 2 महिलाओं और 6 बच्चों सहित कुल 16 लोगों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया |


 

भीषण बाढ़ में फंसे लोगों के लिए आशा की किरण बन के आई एन.डी.आर.एफ. की टीम के अधिकारी कमांडर असीम उपाध्याय ने बताया कि तेज़ बारिश के चलते कुछ समय बाद स्थिति और भी खराब हो सकती थी लेकिन जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए एन.डी.आर.एफ. को सूचना दी जिसके चलते एन.डी.आर.एफ. टीम ने समय पर पहुंचकर सभी 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया